फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Municipal Corporation: Municipal Corporation will intensify campaign against single use plastic

नगर निगम : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम तेज करेगा अभियान

Mon, 31 Jan 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: Municipal Corporation will intensify campaign against single use plastic
पंचकूला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान को ना भूलने का संदेश दिया है। नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के बारे में जागरूक किया जाएगा। मेयर कुलभूषण गोयल ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि पीएम ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए पहले भी कई आइडिया दिए हैं।
विज्ञापन

कुलभूषण गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यूज प्लास्टिक के खात्मे का आह्वान किया है। इसको लेकर जनता के सहयोग से अभियान शुरू किया जाएगा। हालांकि पंचकूला नगर निगम द्वारा प्लास्टिक का विकल्प देने के लिए कपड़े के बैग अन्य सामान देने के लिए सेंटर खोले रखे हैं, लेकिन यह मुहिम जनता के सहयोग के बिना असंभव है। उन्होंने कचरे से धन बनाने के तरीके तलाशने को कहा है। इस पर भी काम शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने मेयरों को एलईडी के प्रयोग के लिए कहा है। पंचकूला में स्ट्रीट लाइट को एलईडी में बदलने के प्रयास जारी हैं। एक टेंडर यूएलबी की तरफ से लगाया जा रहा है। इसके अलॉट होने के बाद पंचकूला की सभी लाइटस एलईडी में बदल जाएंगी। इससे नगर निगम के बिजली का बिल काफी कम हो जाएगा और रोशनी भी अच्छी मिलेगी।
विज्ञापन

कुलभूषण गोयल ने कहा कि हाउसिंग फॉर ऑल, अर्बन वाटर, अर्बन लाइविहुड, समार्ट अर्बनलाइजेशन, अर्बन मोबिलिटी, स्मार्ट सिटी की तरफ काम तेज किया जाएगा। कुलभूषण गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शत-प्रतिशत साइंटिफिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग, लिगेसी वेस्ट के निस्तारण पर विशेष ध्यान दें। साथ ही स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज, नॉन मोटराइज अर्बन ट्रांसपोर्ट, ग्रीन स्पेस और पार्क पर काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाराणसी में वेस्ट मैटेरियल से एक ढाबा पर काफी डेकोरेशन की गई थी। खराब टायरों, तारों और अन्य सामान से ढाबे को बड़े ही बेहतरीन ढंग से सजाया गया था। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए विशेष तौर पर पिंक शौचालय बनाए गए हैं। मेयर ने कहा कि पंचकूला में ऐसे शौचालयों का चयन करेंगे, जिन्हें पिंक शौचालय बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed