{"_id":"62509665bf93193a81426f51","slug":"municipal-corporation-got-rs-72-11-crore-under-cfc-and-sfc-pkl-office-news-pkl447087657","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएफसी और एसएफसी के तहत नगर निगम को मिले 72.11 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएफसी और एसएफसी के तहत नगर निगम को मिले 72.11 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहेगी, क्योंकि केंद्रीय वित्त आयोग (सीएफसी) और राज्य वित्त आयोग (एसएफसी) अनुदान के तहत 72.11 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो गई है। इसमें सीएफसी के लिए 17.64 करोड़ और एसएफसी के लिए 54.47 करोड़ रुपये हैं।
पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम की ओर से कई नए प्रोजेक्ट लोगों के लिए शुरू किए जाने हैं, जिसके लिए यह राशि काफी कारगर साबित होगी। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 9 फरवरी, 2022 को हुई बैठक में राज्य के सभी नगर निकायों को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट में धन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए थे, जिससे आगामी परियोजनाओं और आय बढ़ाने के लिए नगर निकायों की वित्तीय स्थिरता को बनाए रखा जा सके। वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत जारी किए जाने वाले केंद्रीय वित्त आयोग (सीएफसी) और राज्य वित्त आयोग (एसएफसी) अनुदान राशि 31 दिसंबर, 2018 को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के जनसंख्या आंकड़ों के मुताबिक तैयार की गई है। इसके तहत पंचकूला नगर निगम को 72.11 करोड़ रुपये की राशि मिली है।
महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि पंचकूला में इलेक्ट्रिक साइकिल, इलेक्ट्रिक बाइक, सड़कों की मरम्मत, नए सामुदायिक केंद्रों का निर्माण, पार्कों की मरम्मत सहित अन्य कामों पर यह राशि खर्च की जाएगी। इस राशि से शहर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाया जाएगा। मेयर ने बताया कि गांव बिल्ला में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की योजना है। पंचकूला के कोट बिल्ला अर्बन कांपलेक्स (पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट-2) में जो एक से लेकर 24 सेक्टर जो कि डेवलप नहीं किए जा रहे थे, उन्हें अब अर्बन डेवलपमेंट की तरफ से लैंड पूलिंग करके पास किया जाना है। गोयल ने बताया कि डोर टू डोर जाकर गीला और सुखा कूड़ा अलग-अलग करने के लिए भी करोड़ों रुपये की राशि खर्च होनी है।
विज्ञापन
इस बैठक में गांव टोका और गांव बीड़ घग्घर में नए सामुदायिक केंद्र बनाने, निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 और 2 तथा सेक्टर 25-26 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर 7-8, 25-24, 11-12, 14-12ए, 16-17, 9-16, 10-15, 11-14 की सड़कों की स्थिति खराब होने के कारण सड़कों की मरम्मत के टेंडर भी अलाट हो रखे हैं।