{"_id":"64c02bdadc6d9b52a709e517","slug":"mp-vikram-sahni-appeals-to-all-punjabi-mps-to-unite-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-198756-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सांसद विक्रम साहनी की सभी पंजाबी सांसदों से एकजुट होने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सांसद विक्रम साहनी की सभी पंजाबी सांसदों से एकजुट होने की अपील
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के सांसद विक्रम साहनी ने सभी पंजाबी सांसदों के लिए सोमवार को रात्रिभोज की मेजबानी की और इस मौके पर सभी सांसदों को पार्टी लाइन से ऊपर उठकर पंजाब के हित व केंद्र सरकार के समक्ष लंबित राज्य के मुद्दों पर एकजुट होने का आग्रह किया।साहनी ने पंजाब के किसानों की दुर्दशा और राज्य सरकार को ग्रामीण विकास निधि और बाजार शुल्क के 4200 करोड़ रुपये न मिलने के कारण रुके हुए राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों एवं अन्य समस्याओं पर प्रकाश डाला। साहनी ने कहा कि पंजाब में किसानों के लाभ के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना और मंडियों में बुनियादी ढांचा तैयार करना महत्वपूर्ण है।
साहनी ने राज्य पर 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज और इसके पुनर्गठन की तत्काल आवश्यकता पर भी चर्चा करते हुए कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और इसने दो दशकों से अधिक समय तक उग्रवाद को झेलता रहा है, इसलिए यह वित्तीय राहत पैकेज का हकदार है। साहनी ने पंजाब में हाल की बाढ़ से हुई तबाही के लिए भी विशेष राहत पैकेज की आवश्यकता दोहराई।
इस मौके पर उपस्थित सांसदों में केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री सोम प्रकाश, राघव चड्ढा, संत बलबीर सिंह सीचेवाल, सुशील कुमार रिंकू, अशोक मित्तल, मनीष तिवारी, गुरजीत सिंह औजला, डाॅ. अमर सिंह, मोहम्मद सादिक, राजीव प्रताप रूडी शामिल थे।