फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MP Rekha Sharma's plea rejected; next hearing in defamation case on July 30.

Panchkula News: सांसद रेखा शर्मा की अर्जी खारिज, मानहानि मामले में 30 जुलाई को अगली सुनवाई

Tue, 21 Jul 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
MP Rekha Sharma's plea rejected; next hearing in defamation case on July 30.
चंद्रमोहन की शिकायत पर चल रहे आपराधिक मानहानि केस में एमपी/एमएलए कोर्ट भेजने की मांग नहीं मानी
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में जारी रहेगी सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पंचकूला विधायक चंद्रमोहन द्वारा सांसद रेखा शर्मा के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि शिकायत मामले में अदालत ने सांसद की ओर से दायर विशेष अदालत (एमपी/एमएलए कोर्ट) में सुनवाई कराने की अर्जी खारिज कर दी है। मामले की अगली सुनवाई अब 30 जुलाई को होगी।
सुनवाई के दौरान सांसद रेखा शर्मा की ओर से आवेदन दायर कर अनुरोध किया गया कि मामले को सांसदों और विधायकों से संबंधित विशेष अदालत में स्थानांतरित किया जाए। वहीं शिकायतकर्ता चंद्रमोहन की ओर से अधिवक्ता दीपांशु बंसल ने इस आवेदन का विरोध करते हुए अदालत में दलील दी कि अर्जी निराधार है और इसका उद्देश्य मामले की सुनवाई में अनावश्यक देरी करना है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सांसद रेखा शर्मा की अर्जी खारिज कर दी और मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख निर्धारित कर दी।
गौरतलब है कि यह आपराधिक मानहानि शिकायत पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल तथा विधायक चंद्रमोहन की कथित मानहानि से जुड़े आरोपों को लेकर सांसद रेखा शर्मा के खिलाफ दायर की गई है। अदालत के आदेश के बाद अब मामले की सुनवाई नियमित रूप से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed