फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MP presented the portrait of Shri Mata Mansa Devi to the President

सांसद ने राष्ट्रपति को श्री माता मनसा देवी का चित्र भेंट किया

Mon, 25 Jul 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
MP presented the portrait of Shri Mata Mansa Devi to the President
सांसद ने राष्ट्रपति को भेंट किया श्री माता मनसा देवी का चित्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री रतनलाल कटारिया और गेल की पूर्व निदेशक रहीं बंतो कटारिया ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राष्ट्रपति को पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी का एक चित्र भेंट किया और चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

कटारिया ने द्रोपदी मुर्मु से कहा कि आप के राष्ट्रपति चुने जाने से भारत के इतिहास का एक सुनहरा अध्याय शुरू हुआ है। आप न केवल भारत की 1.4 बिलियन आबादी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी बल्कि 11 करोड़ आदिवासियों और भारत की आधी आबादी के लिए महिला सशक्तिकरण का प्रेरणा स्त्रोत बनेंगी। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है। द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से महिलाओं एवं आदिवासियों के मुद्दे केंद्र में आएंगे। द्रोपदी मुर्मू ने जिस तरह से 6 वर्ष झारखंड की राज्यपाल रहते हुए अपने सावधानी दायित्व को गरिमा पूर्ण तरीके से निभाया है, उसी गरिमा पूर्ण तरीके से वे राष्ट्रपति के रूप में देश की समस्त 1.4 बिलियन जनता के स्थानिक हितों की रक्षा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed