फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Movement: Demonstrating against rising inflation and submitting memorandum, Bharatiya Mazdoor Sangh staged a sit-in at Belavista Chowk in Sector-5

आंदोलन : बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, भारतीय मजदूर संघ ने सेक्टर-5 के बेलाविस्टा चौक पर दिया धरना

Fri, 10 Sep 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Movement: Demonstrating against rising inflation and submitting memorandum, Bharatiya Mazdoor Sangh staged a sit-in at Belavista Chowk in Sector-5
पंचकूला। भारतीय मजदूर संघ ने बढ़ती महंगाई को लेकर वीरवार को सेक्टर-5 के बेलाविस्टा चौक पर प्रदर्शन किया। संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण कटारिया ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार भामसं पंचकूला ने अपने जिले में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। सभी पहले बेलाविस्टा चौक पर एकत्रित हुए। वहां से उपायुक्त कार्यालय तक नारेबाजी करते पहुंचे। इस दौरान सदस्यों ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। इस दौरान संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार पूनिया ने भी मजदूरों को संबोधित किया। इस मौके पर नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन नरसिंह, प्रधान जिले सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवतारी सिंह, पृथ्वी सिंह ,जिला सहसचिव राजेश कुमार व जिला कोषाध्यक्ष लायक सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

5 अक्तूबर तक मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रदेश भर में होगा प्रदर्शन
लगातार बढ़ रही महंगाई के चलते कर्मचारियों की कमर टूट गई है। इसका सीधा असर कर्मचारी और मजदूर वर्ग पर पड़ता है। सरकार महंगाई को काबू करे। जितना सरकार वेतन बढ़ाती है, उससे ज्यादा महंगाई बढ़ जाती है। यह कहना है भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी का। वह बेलाविस्टा चौक पर भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। वहीं रोष जताकर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हनुमान गोदारा ने कहा कि भामसं कर्मचारी व मजदूर वर्ग के लिए ही कार्य करता है। उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के प्रयास से ठेकेदारी प्रथा समाप्त हो चुकी है। चौकीदारों व ग्रामीण. ट्यूबवेल ऑपरेटरों का वेतन बढ़वाया गया है, परंतु अभी भी मांगे बाकी हैं।
विज्ञापन

यह हैं मांगें
- पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के अंदर लाया जाए।
- आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3(1) में बदलाव कर खाद्य वस्तुओं, आलू ,प्याज, खाद्य तेल व दालों पर फिर से स्टाक लिमिट लगाई जाए।
- सभी वस्तुओं पर बिक्री मूल्य के साथ लागत मूल्य भी छापना अनिवार्य किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed