फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MoU to set up AI-based Cyber-Physical Systems (CPS) Lab

Panchkula News: एआई-आधारित साइबर-फिजिकल सिस्टम (सीपीएस) लैब स्थापित करने के लिए समझौता

Mon, 28 Jul 2025 10:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 28 Jul 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
MoU to set up AI-based Cyber-Physical Systems (CPS) Lab
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोपड़। तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सोमवार को आईआईटी रोपड़ और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अमृतसर के बीच एआई-आधारित साइबर-फिजिकल सिस्टम (सीपीएस) लैब स्थापित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। आईआईटी रोपड़ में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब सरकार तकनीकी शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवाओं को भविष्य के कौशल से लैस करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर आईआईटी रोपड़ के उच्च अधिकारी, नामित निदेशक एवं प्रिंसिपल कमलदीप कौर, स्किलिंग एवं स्टार्टअप टीम, पंजाब सरकार का संचार विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज अमृतसर की फैकल्टी टीम के कश्मीरी लाल, डॉ. हरप्रीत सिंह, सतीश कुमार, सुमित्रा सिंह, नवनीत कौर, प्रभजीत कौर, सुरिंदर सिंह, हरप्रीत कौर (जीपीसी भिखीविंड) और जसबीर सिंह (जीपीसी बटाला) भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed