फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Motor malfunctions thrice in a week, water supply affected

Panchkula News: एक सप्ताह में तीन बार मोटर में खराबी, पानी की सप्लाई प्रभावित

Thu, 26 Jun 2025 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Motor malfunctions thrice in a week, water supply affected
कालका। वार्ड नंबर 31 के अन्तर्गत आने वाले परेड मोहल्ला ओर रेलवे रोड के कुछ भागो में पिछले तीन दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में परेशान लोग वार्ड पार्षद उजाला बक्शी के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। पार्षद ने मौके पर जेई को फोन कर बुलाया और लोगाें को पेश आ रही समस्या से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन



जानकारी देते हुए पार्षद उजाला बक्शी ने बताया कि इस एरिया में तहसील बूस्टर से पानी की सप्लाई होती है,जहां पिछले एक सप्ताह में तीन बार मोटर में खराबी आने के चलते उक्त एरिया में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। हर बार शहरवासियों को गर्मियों में पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है जिसके कारण कई बार विभाग के अधिकारियों को स्टैंड बॉय में मोटर रखने अथवा समर सीवल मोटर लगाने की मांग की है लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



-स्थानीय निवासी सोमनाथ, सीमा, वीणा, सलीम, दिल शाहिद, प्रवीन, सोनिया, बेबी, प्रीति,पूनम शर्मा, राजरानी, सतीश कुमार, लक्ष्मी देवी, अशोक शर्मा, बबीता सहित अन्य ने बताया कि मोटर खराब होने के चलते पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। पहले शहर में रोजाना पानी की सप्लाई दी जाती थी लेकिन गर्मी आरंभ होते ही एक दिन छोड़ कर पानी सप्लाई होने लगी है, जिसमें घर के रोजमर्रा के जरूरी काम का भी निपटान नहीं हो पाता। परेड मोहल्ला में गलियां संकरी होने के चलते वहां पर पानी के टैंकर तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसील बूस्टर की मोटर में खराबी आई है

सोमवार को तहसील बूस्टर की मोटर में खराबी आ गई थी, जिसके चलते कसौली रोड बूस्टर से पानी की सप्लाई दी गई थी। पूरे शहर में अल्टरनेट- डे के हिसाब से सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में बुधवार को पानी की सप्लाई दी जानी बनती है जोकि शाम को जरूर दी जाएगी। आठ दिन में दूसरी बार तहसील बूस्टर की मोटर में खराबी आई है। - संतोष,जेई जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article