{"_id":"d1402fd73f3826eb1bcb7deebcbdd7ec","slug":"mother-lashed-out-at-the-court-of-the-dollar-and-pound","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता के दरबार में बरसे डॉलर और पौंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता के दरबार में बरसे डॉलर और पौंड
Updated Mon, 14 Oct 2013 02:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला पंचकूला
माता मनसा देवी मंदिर में नौ दिन तक चले मेले के दौरान करीब सवा करोड़ रुपये का चढ़ावा भक्तों ने चढ़ाया।
इसके अलावा सोने के 51 नग, चांदी के 1130 नग भक्तों ने दान स्वरूप अर्पित किए। माता के दरबार में डॉलर, पौंड और यूरो की भी बरसात हुई।
अंतिम नवरात्र तक अमेरिका के 628 डॉलर, कनाडा के 135 डॉलर, इंग्लैंड के 130 पौंड, न्यूजीलैंड के 40 यूरो के अलावा आस्ट्रेलिया के 220 डॉलर भी माता के खजाने में आए हैं।
