फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mother and Child Hospital has no guards, and the main gate is being roped off in the name of security.

Panchkula News: मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में नहीं गार्ड, सुरक्षा के नाम पर रस्सी से बंद किया जा रहा मुख्य गेट

Thu, 20 Nov 2025 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mother and Child Hospital has no guards, and the main gate is being roped off in the name of security.
मदर एंड चाइल्ड नई बिल्डिंग में सुरक्षा व्यवस्था लचर, रात में रस्सी और प्लाईवुड से बंद किया जाता है मुख्य गेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित मदर एंड चाइल्ड अस्पताल की बिल्डिंग में सुरक्षा व्यवस्था लचर है। इस बिल्डिंग में ओपीडी चलाई जा रही है लेकिन रात के समय यहां एक गार्ड तक नहीं होता है। यही नहीं गेट को अंदर से रस्सी से बांधकर बंद किया जाता है। न तो गेट पर शीशा लगा है और न ही कोई उचित लॉकिंग सिस्टम। गेट को प्लाइवुड लगाकर ढक दिया जाता है ताकि बाहर से कोई अंदर जा न सके। यह प्रबंध न केवल असुरक्षित है बल्कि अस्पताल परिसर में चल रही महत्वपूर्ण मेडिकल सेवाओं के लिए खतरा भी बन सकता है।


इमारत में हैं महंगे मेडिकल उपकरण

इमारत में वर्तमान में महंगे मेडिकल उपकरण, रिकॉर्ड फाइलें और अन्य कीमती सामान रखे हुए हैं। हुआ है। इसके बावजूद न वहां गार्ड तैनात है और न ही रात के समय कोई कर्मचारी निगरानी के लिए रहता है। अंधेरा होते ही स्टाफ दरवाजे को रस्सी से बांधकर कर चला जाता है। इस दौरान यदि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति पैदा हो जाए तो मदद पहुंचने में देरी हो सकती है। अभी भी अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण बिल्डिंग में सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए। अस्पताल परिसर में एक तरफ ओपीडी सेवाएं चलाई जा रही हैं दूसरी ओर सुरक्षा इंतजामों का अभाव प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है।
विज्ञापन




इमारत में अभी निर्माण कार्य चल रहा है। इमारत का काम चल रहा है। पीडब्ल्यूडी को गेट लगाने के लिए कहा जाएगा। सिक्योरिटी गार्ड को भी तैनात किया जाएगा।

-डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed