फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mortgage robbed of cash and jewelery in Satsang Bhavan

सत्संग भवन में सेवादारों को बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूटे

Tue, 30 Jun 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mortgage robbed of cash and jewelery in Satsang Bhavan
बरवाला। गांव खटौली के सत्संग भवन में सेवादारों को बंधक बनाकर तीन लोगों ने 25 हजार की नकदी, सोने की बालियां और अंगूठी लूट ली। जाते समय आरोपी सत्संग भवन में लगे डीबीआर भी साथ ले गए। इससे पहले लुटेरे सत्संग भवन के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरवाला पुलिस के अनुसार नगर निगम के गांव खटौली में रविवार आधी रात को सत्संग भवन के मुख्य गेट का ताला तोड़कर तीन लोग अंदर घुस गए। लुटेरों ने गुरु गद्दी के कमरे का ताला तोड़कर करीब 25 हजार रुपये की नकदी ले ली। इसके बाद लुटेरों ने सेवादार चंद्रहास और माता चिंतो देवी को बंधक बना लिया। चिंतो देवी के कानों से सोने की बालियां और हाथ में पहनी अंगूठी भी उतरवा ली। इसके बाद जाते समय लुटेरे सत्संग भवन में लगे सीसीटीवी का डीबीआर बॉक्स भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। लुटेरों के जाने के बाद चंद्रहास ने फोन से गांव के अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे। लूट की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में दहशत है।
विज्ञापन

तीन से चार लोग सत्संग भवन में घुसे हैं। सीन ऑफ क्राइम और पुलिस की टीम ने सत्संग भवन का मुआयना किया है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। - राजबीर सिंह, बरवाला चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed