फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Morni's Nature Camp Thapli will open soon for tourists

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा मोरनी का नेचर कैंप थापली

Wed, 30 Mar 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Morni's Nature Camp Thapli will open soon for tourists
पंचकूला। प्रदेश का एकमात्र मोरनी हिल स्टेशन का नेचर कैंप थापली पर्यटकों के लिए अब फिर से खुलने जा रहा है। पर्यटक यहां परिवार के साथ एकांत में समय बिता सकेंगे। कैंप को इस बार ईको टूरिज्म पॉलिसी के तहत शुरू किया जा रहा है। वन विभाग ने नेचर कैंप को खोलने के लिए कुछ बदलाव भी किए गए हैं, जिससे पर्यटकों को और बेहतर माहौल मिल सके।
विज्ञापन

मोरनी रोड स्थित नेचर कैंप थापली करीब दो साल से बंद है। वन विभाग ने पर्यटकों के लिए खोलने की योजना बनाई है। अनुमति के लिए कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। सरकार ने मोरनी में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विशेष योजना तैयार की है। हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टिक्करताल में पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून, पैरासेलिंग, पावर मोटर, ई-हाईड्रोफॉयल, जेट स्कूटर, नौकायन का अवलोकन भी किया था।
विज्ञापन

पर्यटक देख सकेंगे मनोरम नजारे
नेचर कैंप थापली में पर्यटकों को मनोरम प्राकृतिक का नजारा देखने को मिलेगा। इसके परिसर में पड़ते जंगल के बीच 15 हट बनाई गई है। दो साल से बंद रहने के कारण हट की हालत कुछ खराब हो गई है। पेड़ों के बीच बनी लग्जरी हट्स में सभी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। पर्यटकों के भोजन की व्यवस्था के लिए कैंटीन बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकर्मा वेलनेस सेंटर की भी सुविधा
नेचर कैंप थापली के दायरे में खड़े विशाल हरेभरे पेड़ों के बीच पंचकर्मा वेलनेस सेंटर भी बनाए गए हैं। इन सेंटरों में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। ईको टूरिज्म पॉलिसी के तहत इस कैंप में पॉलिथीन के प्रयोग पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। लोगों को खाना या अन्य जो भी सामान अपने साथ लाना है उसके लिए कागज या कपड़े के बैग का इस्तेमाल करना होगा।

पूरी की जा रही जरूरी प्रक्रिया
मोरनी की हंसी वादियों में स्थित नेचर कैंप थापली को पहले एक सोसायटी की ओर से संचालित किया जाता था लेकिन अब इसे ईको टूरिज्म पॉलिसी के तहत चलाया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
- भूपिंद्र राघव, डीएफओ, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed