{"_id":"6a9863cd472e922d1804de6a","slug":"cm-mann-approves-horticulture-knowledge-centre-at-the-agricultural-university-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1113356-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीएम मान ने कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर की दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीएम मान ने कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर की दी मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागवानी को बढ़ावा देने के लिए जापान के सहयोग वाली 1300 करोड़ की परियोजना को दी स्वीकृति : मान
बोले- 2036 तक 16 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को बागवानी के अधीन लाने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में एक हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर स्थापित करने को मंजूरी दी है। यह पहल जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के सहयोग से होगी।
यह 1300 करोड़ रुपये की परियोजना का हिस्सा है। इसका उद्देश्य बागवानी का विस्तार करना, मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना और किसानों की आय बढ़ाना है। पंजाब ने 2036 तक बागवानी के तहत क्षेत्र को 16 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में 41.25 लाख हेक्टेयर खेती क्षेत्र में से 5.27 लाख हेक्टेयर बागवानी के अधीन है। इसका उत्पादन 106.10 लाख मीट्रिक टन है। बागवानी में फल, सब्जियां, मसाले, फूल, किन्नू, अमरूद, मधुमक्खी पालन और मशरूम की खेती शामिल है। नॉलेज सेंटर अनुसंधान, तकनीकी ज्ञान, क्षमता निर्माण और नवीनतम बागवानी पद्धतियों को अपनाने में संस्थागत सहायता प्रदान करेगा।