फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   More than 200 applications for 120 seats of BCA

Panchkula News: बीसीए की 120 सीटों के लिए 200 से अधिक आवेदन

Mon, 09 Jun 2025 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
More than 200 applications for 120 seats of BCA
सेक्टर-1 कॉलेज में बीबीए, बीसीए के लिए सबसे ज्यादा विद्यार्थी ले रहे जानकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए सेक्टर-1 पीजी कॉलेज में बीबीए, बीसीए का अधिक क्रेज देखने को मिल रहा है। काॅलेज में बीबीए की 50 और बीसीए की 120 सीटे हैं। इन कोर्स के लिए सबसे ज्यादा विद्यार्थी हेल्पडेस्क में जानकारी ले रहे हैं। सबसे ज्यादा आवेदन भी इन्हीं कोर्स के लिए आए हैं। बीसीए की 120 सीटों के लिए 200 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इसके साथ ही बीबीए कोर्स के लिए भी विद्यार्थी अप्लाई कर रहे हैं। सेक्टर-1 पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शैलजा छाबड़ा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क बना दी गई है। विद्यार्थियों की ओर से कोर्स के दाखिले के लिए आवेदन आ रहे हैं। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए भी विद्यार्थियों अधिक जानकारी ले रहे हैं। यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बीबीए और बीसीए के लिए मेरिट क्या रहेगी। इसमें 90 फीसदी तक के विद्यार्थी अप्लाई करने के लिए आ रहे हैं। विद्यार्थियों के पास अप्लाई करने के लिए 9 जून तक का वक्त है। विद्यार्थियों को दाखिले के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। इसमें पहली मेरिट लिस्ट 19 जून को जारी की जाएगी। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन एडमिशन के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed