फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Monsoon rain worsened the situation in Panchkula, roads and streets were jammed, waterlogging persisted in the city

Panchkula News: मानसून की बारिश में पंचकूला में बिगड़े हालात, रोड गली जाम, शहर में जलभराव बना रहा

Tue, 22 Jul 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Monsoon rain worsened the situation in Panchkula, roads and streets were jammed, waterlogging persisted in the city
पंचकूला। मानसून की बारिश के बाद एक बार फिर प्रशासन, नगर निगम और पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंंट अथॉरिटी (पीएमडीए) के दावों की पोल खुल गई। सोमवार सुबह से शुरू हुई बारिश के बाद शहर की अधिकतर एरिया में रोड गली जाम हो गई। इस कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। जलभराव से ड्यूटी में जाने वाले लोग लेट हो गए और कई जगह वाहन फंसने से चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, सेक्टर-15 सहित कई जगह पर केबल डालने के लिए गड्ढा खोद रखा था। बारिश के बाद सड़क में कई जगह वाहन को निकलने में चालकों को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, लोगों का कहना है कि 50 फीसदी रोड गली की सफाई नहीं की गई है। इस कारण जलभराव लगातार हो रहा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 , 2 सहित सेक्टर- 16, 17, 19 सहित घग्गर पार सेक्टर-24, 25, 27 में कई जगह सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। इस कारण लोग बेहद परेशान रहे। बारिश के बाद जलभराव के हालात बने रहे और इस समस्या का निदान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

रोड गली की सफाई की होती तो दिक्कत नहीं होती
इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला के महासचिव राकेश गर्ग ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में मानसून की बारिश के बाद सभी जगह पानी भर गया। उन्होंने बताया कि 50 फीसदी शहर की रोड गली की सफाई नगर निगम और पीएमडीए द्वारा न किए जाने से यह समस्या हो रही है। सड़कों पर काफी गड्ढे हैं और जलभराव होने के कारण सड़क पर वाहन फंसने से चालक परेशान हो रहे हैं। वहीं, रोड गली और ड्रेनेज सिस्टम जाम होने से शहरवासी दिक्कत झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सही से काम न करने से ऐसे हालात बने
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुभाष पपनेजा ने बताया कि नगर निगम और पीएमडीए ने सही तरीके से काम नहीं किया गया है। इस कारण यह हालात बने हैं। वहीं औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में काम करने वाले राजेश कुमार ने बताया कि सड़क पर पानी भरने के कारण कई बार बाइक फंस गई। सड़क कई जगह पर खराब है। इस वजह से बेहद दिक्कत हुई।

सिविल अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर भरा पानी
बारिश के बाद सिविल अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर पानी भर गया। इसे निकालने मेंं अधिक अधिक लगा। इस कारण अस्पताल की ग्राउंड फ्लोर की लिफ्ट भी बंद हो गई। इस वजह से दवाएं और चादर सहित सामान पहुंचाने मेंं स्टाफ को काफी दिक्कत हुई।


मानसून की बारिश के बाद रोड गली और ड्रेनेज सिस्टम को साफ करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। अगर पानी रूक रहा है तो जल्द ही पीएमडीए और नगर निगम के साथ बैठक कर जल्द ही इस समस्या का निदान किया जाएगा।
-मोनिका गुप्ता, डीसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed