{"_id":"657f558a161eb35992033a74","slug":"monsoon-arrives-in-civil-hospital-in-severe-cold-water-dripping-in-surgery-ward-toilets-are-full-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-7449-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में कड़ाके की ठंड में आया मानसून : सर्जरी वार्ड में टपक रहा पानी, लबालब हैं शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में कड़ाके की ठंड में आया मानसून : सर्जरी वार्ड में टपक रहा पानी, लबालब हैं शौचालय
विज्ञापन
जाम और पानी भरने की वजह से वार्ड के महिला शौचालय का पुरुष भी करते हैं इस्तेमाल
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मानसून गए कई माह बीत गए लेकिन शहर के नागरिक अस्पताल के सर्जरी वार्ड में कड़ाके की ठंड में मानसून का सीजन चल रहा है। बिना बारिश सर्जरी वार्ड में पानी इस कदर टपक रहा है कि वार्ड में जगह-जगह बाल्टियां रखनी पड़ रही हैं। मरीज और तीमारदार परेशान हैं। ऑपरेशन के बाद वार्ड में शिफ्ट मरीजों और तीमारदारों को जहां संक्रमण का खतरा है, वहीं फिसलन के कारण फिसलने का भी डर बना हुआ है।
सर्जरी वार्ड का इतना बुरा हाल है कि 24 घंटे लीकेज का पानी टपकने और जाम होने की वजह से पुरुष शौचालय दूषित पानी से लबालब भरा हुआ है। परेशान होकर पुरुष भी महिला शौचालय का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्यवस्था को सुधारने के लिए कई बार स्टाफ नर्सों से मेनटेनेंस विभाग को पत्र लिखा, लेकिन हालात सुधरने की जगह बिगड़ते जा रहे हैं। इसके अलावा इमरजेंसी के पास शौचालयों की हालत बदतर होने की वजह से सैंपल देने पहुंचे मरीजों को परेशानी होती है। अमर उजाला की रिपोर्ट-
महिलाएं शौचालय की तलाश में हैं भटकती
नागरिक अस्पताल के लैब के पास रजिस्ट्रेशन काउंटर के शौचालय पर ताला जड़ा है। इससे यूरिन का सैंपल देने आने वाली महिलाओं को एक से दूसरे फ्लोर तक शौचालय की तलाश में भटकना पड़ता है। यही हाल अस्पताल की इमरजेंसी के शौचालय का है। जगह-जगह टूंटियां टूटी पड़ी हैं। इस वजह से रोजाना यहां आने वाले 400 से अधिक मरीजों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। शौचालय इतना गंदा है कि मरीज यहां जाने से कतराते हैं।
विज्ञापन
मेरे टांग का ऑपरेशन हुआ है। नागरिक अस्पताल के सर्जरी वार्ड के शौचालय में पानी भरा हुआ है। वार्ड में चारों तरफ छत से पानी टपक रहा है। इसके चलते यहां दाखिल मरीजों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। - संदीप, देवी नगर सेक्टर-3 पंचकूला।
बेटी की बाजू टूटी है। उसकी सर्जरी हुई थी, लेकिन यहां के सर्जरी वार्ड से शौचालय तक पानी टपक रहा है। वार्ड के अंदर इंफेक्शन का खतरा है। शौचालय में पानी भरा हुआ है। मरीज से लेकर तीमारदार परेशान हैं। - कुलदीप कौर, निवासी समगोली
सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी बदहाल है। इसमें लगी कई टूटियां टूटी पड़ी हैं। यहां आने वाले मरीज शौचालय का इस्तेमाल करने से कतराते हैं। रविवार को भी यहां की ओपीडी करीब 400 की होती है। ऐसे में अस्पताल के यह हालत हैं। - रतन, गोविंदपुर
सर्जरी वार्ड में इंफेक्शन का खतरा है। यहां जगह-जगह छत से पानी टपक रहा है। शौचालय में जाम है। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - शिवराज, पीरमुछल्ला जीरकपुर
छत से पानी के रिसाव और बंद शौचालयों को ठीक करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की है। इससे जुड़ी सभी जानकारी विभाग को दी गई है। जल्द ही विभाग इसकी मरम्मत करेगा। -उमेश मोदी, पीएमो, नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला।