फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Money not refunded on cancellation of Red Bishop booking, booking fee will have to be returned

Panchkula News: रेड बिशप की बुकिंग कैंसिल करवाने पर नहीं किए पैसे रिफंड, लौटानी होगी बुकिंग फीस

Mon, 17 Jun 2024 11:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Money not refunded on cancellation of Red Bishop booking, booking fee will have to be returned
पंचकूला। शादी फंक्शन के लिए एडवांस पेमेंट करके होटल बुक करने के बाद उसे कैंसिल करने पर ग्राहक को पैसे न लौटाने पर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कार्रवाई की है। आयोग ने सेक्टर-1 रेड बिशप और हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड को ग्राहक के 45 हजार रुपये लौटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही 5,000 रुपये हर्जाना लगाया है वहीं, 5,500 रुपये अदालती खर्चा अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-12 निवासी डॉ राजेंद्र सिंह नैन ने उपभोक्ता आयोग को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने बेटे की शादी के लिए 13 दिसंबर 2018 को 70 लोगों की लंच पार्टी के लिए सेक्टर-1 स्थित होटल रेड बिशप बुक किया था। उसने इसके लिए 50 हजार रुपये एडवांस पेमेंट किया था। नौ दिसंबर को उनके परिवार में किसी की मृत्यु हो गई। 11 दिसंबर को उसने होटल रेड बिशप को लिखित में जानकारी दी और 13 तारीख की पार्टी कैंसिल करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने एडवांस पेमेंट वापस करने के लिए कहा तो उन्होंने पैसे वापस नहीं किए। पैसे लेने के लिए वह रेड बिशप के ऑफिस में कई बार गया तो भी कुछ नहीं मिला। इसके बाद उसने हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन को शिकायत दी। हरियाणा टूरिज्म ने एडवांस पेमेंट से 75 फीसदी रकम वापस करने के सेक्टर-1 रेड बिशप को आदेश दिए। इसके बाद भी रेड बिशप द्वारा उसे पेमेंट रिफंड नहीं किया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आर्थिक और मानसिक नुकसान की भरपाई के लिए सेक्टर-1 रेड बिशप और हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड को पार्टी बनाते हुए उपभोक्ता आयोग में केस फाइल किया था। आयोग ने ग्राहक की शिकायत को सही मानते हुए 50 हजार रुपये में से 5 हजार रुपये बुकिंग चार्ज काटने और ग्राहक को 45 हजार रुपये लौटाने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed