फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mohali's new bus stand has become an ivory tower, passengers are being dropped and picked up in the middle of the road

Panchkula News: मोहाली का नया बस स्टैंड बना सफेद हाथी, बीच सड़क उतारी व चढ़ाई जा रहीं सवारियां

Sat, 01 Mar 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mohali's new bus stand has become an ivory tower, passengers are being dropped and picked up in the middle of the road
चंडीगढ़। 9 साल पहले मोहाली बस स्टैंड का उद्घाटन हुआ था, लेकिन इसे आज भी सफेद हाथी बताते हुए दाखिल जनहित याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार, मुख्य सचिव, मोहाली के डीसी व गमाडा को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मोहाली नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने याचिका दाखिल करते हुए बताया कि मोहाली में नए बने अंतर इंटरस्टेट बस टर्मिनल का उद्घाटन वर्ष 2016 में तबके उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने किया था, लेकिन करोड़ों की लागत से बने इस आधुनिक बताए जा रहे बस स्टैंड के भीतर आज तक बसें नहीं आतीं। लंबे रूट के बस चालाक वेरका मिल्क प्लांट के निकट मुख्य सड़क पर ही बसें रोकते हैं। इसी स्थान पर सवारियां उतारी व बैठाई जाती हैं। इसके चलते हर वक्त सड़क पर जाम लगा रहता है, जिससे लोग खासे परेशान हैं। बस स्टैंड के एक तरफ बनी वनवे सड़क भी लंबे अर्से से बंद पड़ी है।
विज्ञापन

याचिका में बताया गया कि वर्ष 2009 में मोहाली फेज 6 में बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर इंटरस्टेट बस टर्मिनल बनाने के लिए निजी कंपनी को टेंडर दिया गया था। बस टर्मिनल में मल्टी सिनेमा स्क्रीन, शॉपिंग कांप्लेक्स व अन्य आधुनिक सुविधाएं होने की बात कही गई थी। वर्ष 2016 में चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने आधे अधूरे बने बस टर्मिनल का उद्घाटन कर दिया था, लेकिन आज तक इसका संपूर्ण संचालन शुरू नहीं हो पाया, न ही बस स्टैंड के भीतर बस आनी शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याची ने इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखे और कानूनी नोटिस भी भेजे, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। कई बार आरटीआई के माध्यम से जानकारी लेनी चाही पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed