फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Modi's mantra to Tawde, work effectively at national level

मोदी का तावड़े को मंत्र, प्रभावी ढंग से काम करें

Tue, 30 Nov 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Modi's mantra to Tawde, work effectively at national level
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा भाजपा प्रभारी व नवनियुक्त महामंत्री विनोद तावड़े को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से काम करने का मूल मंत्र दिया है। तावड़े राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद सोमवार को नई दिल्ली में पहली बार प्रधानमंत्री से मिले और मार्गदर्शन प्राप्त किया। मोदी ने तावड़े से कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में पार्टी को आपसे बहुत सारी राजनीतिक और संगठनात्मक अपेक्षाएं हैं। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अखिल भारतीय महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी मिलना एक बड़ा अवसर है। इसका अधिकतम उपयोग करते हुए पार्टी के विकास के लिए काम करें। भाजपा कार्यकर्ता के नाते उन्हें अपने कौशल का उपयोग जनता की सेवा और समर्पण में करना चाहिए। देश और पार्टी हित ही हमारे लिए सर्वोपरि है। तावड़े हरियाणा के साथ ही चंडीगढ़ भाजपा के भी प्रभारी हैं। वह संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। हरियाणा में संगठन और सरकार के बीच उन्होंने बेहतर सामंजस्य बनाकर रखा हुआ है। उनकी गिनती महाराष्ट्र भाजपा के बड़े नेताओं में होती है। वह पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed