{"_id":"574743474f1c1b7562691dd6","slug":"modi-govt-complete-two-year-jbt-teachers-celebration-jbt-teachers-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के दो साल पूरे, JBT अध्यापकों ने किया महायज्ञ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के दो साल पूरे, JBT अध्यापकों ने किया महायज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
BT अध्यापकों ने किया महायज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के दो साल पूरे होने पर चयनित जेबीटी अध्यापकों ने पंचकूला सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर महायज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ का आयोजन प्रदेश में शांति व भाईचारा व प्रेम स्थापित करने के लिए किया गया।
यज्ञ में आहुति देने के लिए हरियाणा के 21 जिलों से चयनित अध्यापकों ने 21 किलो सामग्री की आहुति डाली। आचार्य पंडित ललित मोहन ने यज्ञ करवाया। राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पात्र अध्यापक संघ हरियाणा की जनता से अपील करता है कि हरियाणा के समाज में एकता व भाईचारा बना रहे।
इसके साथ-साथ उन्होंने हरियाणा सरकार से भी आग्रह किया है कि इन चयनित जेबीटी को जल्द रोक हटते ही नियुक्ति पत्र दिए जाएं। वीरवार को इन अध्यापकों ने हवन में सरकार की कमियों की भी आहुति डाली। इनका कहना है हवन का आयोजन इसलिए भी किया गया ताकि सरकार को हरियाणा के बारह हजार परिवारों की भलाई के लिए सद्बुद्धि मिले और सरकार बिना किसी भेदभाव के जनता के कार्यों में ध्यान लगा सके।