फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mission Samarth will strengthen students' grip in English and Mathematics

Panchkula News: मिशन समर्थ से अंग्रेजी और गणित में विद्यार्थियों की पकड़ बनेगी मजबूत

Fri, 01 Dec 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mission Samarth will strengthen students' grip in English and Mathematics
चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी स्कूलों में अब कक्षा तीसरी से आठवीं तक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियाें की पंजाबी, अंग्रेजी व गणित में पकड़ मजबूत बनेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने मिशन समर्थ प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसमें विद्यार्थियों को दोनों भाषाओं में कम से कम पढ़ सकने और गणित के साधारण सवालों को हल करने में सक्षम बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में विद्यार्थियों की खामियों को टीचिंग एट राइट लेवल यानी ग्रुप तकनीक से सुधारा जाएगा। प्रोजेक्ट में विद्यार्थियों का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा। प्रोजेक्ट पर सीनियर अधिकारियों की नजर रहेगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के मुताबिक विभिन्न रिपोर्ट से यह पता चला है कि सूबे में तीसरी से आठवीं तक अभी भी कुछ ऐसे विद्यार्थी हैं, जो भाषा व गणित की मुश्किलों को हल करने में समक्ष नहीं हैं। इसके चलते सरकार ने सारे स्कूलों में यह प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला लिया है। इसके बाद विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों के सुधार की प्रक्रिया चलेगी। प्रोजेक्ट में विद्यार्थियों को पंजाबी व अंग्रेजी में कहानी पढ़ने व गणित को हल करने में सक्षम बनाया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे बनाए जाएंगे विद्यार्थियों के ग्रुप
सभी स्कूलों में मूल्यांकन के बाद विद्यार्थियों को ग्रुपों में बांटा जाएगा। हालांकि ग्रुप बनाते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि किसी में भी 30-40 से अधिक विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे। पंजाबी के मूल्यांकन में शुरुआती स्तर पर 12, पैरा स्तर पर 18, कहानी में 14 विद्यार्थी शामिल रहेंगे। इसी आधार पर प्रक्रिया आगे बढेगी। इसके अलावा स्कूल प्रमुख जरूरत के हिसाब से ग्रुप की संख्या को कम और अधिक कर सकते हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया दिसंबर 2023 व फरवरी 2024 में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed