फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Middleman Sandeep Ghanghas arrested for getting the warehousing DM transferred by taking bribe

Panchkula News: वेयर हाउसिंग के डीएम का रिश्वत लेकर तबादला करवाने के मामले में बिचौलिया संदीप घनघस गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 06:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Middleman Sandeep Ghanghas arrested for getting the warehousing DM transferred by taking bribe
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा वेयर हाउसिंग के डीएम का रिश्वत लेकर तबादला करवाने के मामले में एसीबी की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। वीरवार की देर रात पुलिस ने सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया। आरोपी का नाम संदीप घनघस है। विजिलेंस के मुताबिक रुपयों के लेनदेन में बिचौलिया बनकर मुख्य भूमिका अदा की थी। रिश्वत मामले में पहले भी वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के पूर्व एमडी को गिरफ्तार किया गया था। संदीप घनघस पानीपत के हरियाणा वेयर हाउसिंग दफ्तर में बतौर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तैनात था।
विजिलेंस के मुताबिक रिश्वतकांड में आरोपी की काफी समय से तलाश थी। वह रोहतक पीजीआई में एडमिट था। उसके बाद विजिलेंस की टीम ने रोहतक पीजीआई के डॉक्टरों से बातचीत की और उसकी पूरी मेडिकल रिपोर्ट पर डॉक्टरों के साथ चर्चा की। इसमें यह सामने आया कि आरोपी इतना भी बीमार नहीं था कि उसे अस्पताल में एडमिट होने की जरूरत पड़े। डॉक्टरों से बातचीत करने के बाद विजिलेंस की टीम ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




यह है मामला
कुरुक्षेत्र के राजेश कुमार की पत्नी का कुरुक्षेत्र के वेयर हाउसिंग ऑफिस में ही बतौर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ट्रांसफर करवाने को लेकर संदीप घनघस ने पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने जब पूछा कि रिश्वत का रुपया कौन लेगा तो संदीप ने आईएएस जयबीर आर्या का नाम लिया। बाद में ट्रांसफर की डील पांच लाख की जगह तीन लाख में तय हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता की पत्नी का ट्रांसफर बतौर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कुरुक्षेत्र में हुआ तो और रुपयों के लिए उस पर दबाव बनाया गया। एफआईआर के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र के एक दुकान में रिश्वत का जैसे ही तीन लाख रुपया शिकायतकर्ता ने दिया तो उसी समय एसीबी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed