फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mid-Day Meals to Be Cooked Using Firewood Due to Non-Availability of Cylinders

Panchkula News: सिलिंडर न मिलने पर लकड़ी से बनेगा मिड-डे मील

Tue, 21 Apr 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mid-Day Meals to Be Cooked Using Firewood Due to Non-Availability of Cylinders
शिक्षा विभाग के निर्देश-भोजन में नहीं आएगी बाधा, 40 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा खाना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला जिले के स्कूलों में मिड-डे मील योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए शिक्षा विभाग ने अहम निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सभी 422 स्कूल प्रिंसिपलों को कहा है कि यदि एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति समय पर नहीं हो पाती है तो वैकल्पिक रूप से लकड़ी का उपयोग कर भोजन तैयार किया जाए। जिले के पहली से आठवीं तक के करीब 40 हजार विद्यार्थियों को इस योजना के तहत भोजन दिया जाता है।
जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे गैस एजेंसियों से समन्वय कर जल्द से जल्द सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों के भोजन में बाधा नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन


लकड़ी का उपयोग कर तैयार होगा भोजन
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बच्चों को नियमित रूप से मिड-डे मील उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर अस्थायी तौर पर लकड़ी का उपयोग कर भोजन तैयार किया जा सकता है ताकि योजना प्रभावित न हो। शिक्षा विभाग का कहना है कि हर हाल में विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा और इसके लिए सभी प्रिंसिपल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
स्कूलों में मिड-डे मील सभी विद्यार्थियों को मिलना चाहिए। यदि गैस उपलब्ध नहीं है तो वैकल्पिक व्यवस्था करना संबंधित प्रिंसिपल की जिम्मेदारी है।
- संध्या मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed