फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mid-day meal staff will get insurance cover of Rs 16 lakh: Bains

मिड-डे मील स्टाफ को मिलेगा 16 लाख रुपये का बीमा कवर : बैंस

Thu, 26 Jun 2025 10:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal staff will get insurance cover of Rs 16 lakh: Bains
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग ने केनरा बैंक के साथ साझेदारी में प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 44,301 मिड-डे मील कुक-कम-हेल्परों को 16 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर और अन्य लाभ प्रदान करने के लिए एक व्यापक बीमा योजना शुरू की है। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और स्कूल शिक्षा सचिव अनिंदिता मित्रा की उपस्थिति में वीरवार को यहां डायरेक्टोरेट ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (मिड-डे मील) और केनरा बैंक चंडीगढ़ के बीच एक समझौता (एमओयू) साइन किया गया। इस साझेदारी का उद्देश्य कुक-कम-हेल्परों को वित्तीय सुरक्षा और अन्य सुविधाएं प्रदान करना है। मंत्री बैंस ने बताया कि यह कवर व्यापक लाभ प्रदान करता है, जिसमें प्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने पर 1 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस, दुर्घटना में मृत्यु होने पर 16 लाख रुपये का बीमा कवर और हवाई दुर्घटना में मृत्यु होने पर 18 लाख रुपये का बीमा कवर शामिल है। इसके अलावा यह योजना बिना जीरो बैलेंस की शर्त के सरल बैंकिंग, खाता धारकों के लिए सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10,000 रुपये तक की तत्काल ओवरड्राफ्ट सुविधा या पिछले महीने के कुल वेतन का 50 प्रतिशत तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा भी प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed