फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Mhara Haryana Green Hare Haryana campaign started

'म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा' मुहिम की शुरुआत

Tue, 04 Aug 2020 02:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 04 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
'Mhara Haryana Green Hare Haryana campaign started
मनोहर लाल खट्टर (फाइल)

‘म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा’ मुहिम की शुरुआत सोमवार को पंचकूला से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई। यह अभियान रक्षाबंधन से शुरू होकर 16 अगस्त भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि तक चलेगा।

विज्ञापन


इस मौके पर आज केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, पंचकूला से विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, वन मंत्री हरियाणा सरकार कंवर पाल गुज्जर व भाजपा हरियाणा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के पर्व से शुरू हुई इस मुहिम पर पौधरोपण कर हर वृक्ष पर रक्षासूत्र बांध कर उसकी सुरक्षा का भी प्रण लिया गया। हरियाणा में पर्यावरण की रक्षा के लिए ‘म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा’ अभियान की घोषणा भाजपा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा अपना कार्यभार संभालने के पश्चात पहली प्रेस वार्ता में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भर में इस अभियान को सफल बनाने के लिए लाडवा से पूर्व विधायक पवन सैनी को संयोजक बनाया गया है। प्रदेश में पांच लाख ग्यारह हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान की शुरुआत आज पंचकूलाजिला के हर मंडल में भी हो गई है। जिसमें हर मंडल में कम से कम सौ पौधे लगाकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का प्रण लिया गया।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री हरेंद्र मलिक मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, हरियाणा सरकार के पूर्व तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम लाल बंसल, कुलभूषण गोयल, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के साथ कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed