{"_id":"5e3c75368ebc3ee61a2ae8f0","slug":"merchants-who-come-first-to-pay-customers-will-be-rewarded-panchkula-news-pkl3656130129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों को बिल देने में अव्वल आने बाले व्यापारी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों को बिल देने में अव्वल आने बाले व्यापारी होंगे सम्मानित
विज्ञापन
चंडीगढ़। वस्तु एवं सेवाकर विभाग ने राजस्व में 10 फीसदी बढ़ोतरी को लेकर शुरू की ‘अपना बिल लेना न भूलें’ मुहिम के तहत एक नई योजना बनाई है। योजना के तहत अब जो व्यापारी ग्राहकों को बिल देने में अव्वल रहेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए एक मोबाइल एप भी बनाया जा रहा है।
बता दें कि जनवरी माह में वस्तु एवं सेवाकर विभाग ने राजस्व संग्रह में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी को लेकर ‘अपना बिल लेना न भूलें’ मुहिम शुरू की थी। इस मुहिम को विभाग के सचिव अजॉय कुमार सिन्हा ने यूटी गेस्ट हाउस में लांच किया था। तय किया गया था कि मुहिम के दौरान शहर के सभी व्यापारियों को ग्राहकों को बिल देने के लिए जागरूक किया जाएगा। दुकानों में अभियान के तहत बैनर और स्टीकर भी लगाए जाएंगे। अब विभाग ने बिलों को लेकर व्यापारियों को पुरस्कृत किए जाने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत सबसे ज्यादा ग्राहकों को बिल देने वाले व्यापारी को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए बजट का प्रावधान कहां से किया जाएगा, इस पहलू पर भी कार्य किया जा रहा है।
------
केंद्र ग्राहकों को करेगा पुरस्कृत
केंद्रीय स्तर पर बिल लेने को लेकर ग्राहकों को भी पुरस्कृत करने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत विभाग एक खरीद बिल पोर्टल बना रहा है, जिसमें बिलों को अपलोड किया जाएगा। इसमें 10 लाख से एक करोड़ तक की राशि पुरस्कार के लिए तय की गई है। यह योजना ग्राहकों को बिल लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बनाई जा रही है।
विज्ञापन
--------
10 हजार दुकानों पर लगे स्टीकर
वस्तु एवं सेवाकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अपना बिल लेना न भूलें मुहिम के तहत शहर की 10 हजार दुकानों पर स्टीकर लगाए जा चुके हैं। अब अधिकारी और कर्मचारी व्यापारियों को बिलों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। अधिकारियों ने दावा किया कि इस माह राजस्व में 5 फीसदी से अधिक की वृद्धि होगी।
-------
जागरूकता शिविर का बनाया शेड्यूल
शहर के व्यापारियों को बिलों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। एक सप्ताह का शेड्यूल बनाया गया है। सेक्टरों के बाद औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 और 2 के व्यापारियों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। मनीमाजरा में भी शिविर लगाया जाएगा।
-आरके चौधरी, असिस्टेंट कमिश्नर, वस्तु एवं सेवाकर विभाग, चंडीगढ़