{"_id":"6866e18e387c4b035007a686","slug":"mercedes-seen-in-chandimandir-toll-plaza-footage-now-cia-will-investigate-the-kidnapping-panchkula-news-c-87-1-pan1001-124314-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चंडीमंदिर के टोल प्लाजा के फुटेज दिखी मर्सिडीज, अब अपहरण की जांच करेगी सीआईए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चंडीमंदिर के टोल प्लाजा के फुटेज दिखी मर्सिडीज, अब अपहरण की जांच करेगी सीआईए
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 में गन पॉइंट पर मंगलवार की रात युवक का अपहरण कर उससे मर्सिडीज छीनने के मामले की जांच सीआईए करेगी। सेक्टर-21 पुलिस चौकी से केस सीआईए को ट्रांसफर कर दिया गया है। इस केस में एक नया खुलासा हुआ है। अपहरण के बाद चंडीमंदिर आईटी पार्क से सिंहद्वार होते हुए मर्सिडीज रात को टैंक चौक से कालका की तरफ निकली थी। इसका फुटेज चंडीमंदिर के टोला प्लाजा में रिकाॅर्ड हुआ है। इसमें समय बुधवार रात करीब 2:40 बजे के आसपास का दिख रहा है। उधर, पंचकूला सीआईए की टीम ने भी केस की जांच शुरू कर दी है। वीरवार को सीआईए पीड़ित आरिफ को चंडीगढ़ और हिमाचल तक लेकर गई थी।
पुलिस स्टेशनों में भी भटकता रहा
आरिफ ने बताया कि जब उसे गाड़ी से बाहर फेंका गया, उस समय उसके मुंह से खून निकल रहा था। राहगीरों ने भी उसकी मदद नहीं की। एंबुलेंस की मदद से किसी तरह वह पास के अस्पताल में पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद वह आसपास पुलिस स्टेशन में भी गया था, लेकिन वहां एरिया पंचकूला का बताकर उसे वहां से लौटा दिया गया। पंचकूला आने के लिए उसे काफी पैदल चलना पड़ा।
क्या है मामला
मंगलवार की रात करीब 11 बजे मुंबई निवासी आरिफ शेख मर्सिडीज से आईटी पार्क से माजरी चौक की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह हाईवे की तरफ मुड़ा डायल 112 के ऑफिस के सामने हाईवे पर उसकी गाड़ी के सामने एक एक्सयूवी सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने पहले आरिफ को पुलिस बताकर उसकी गाड़ी की तलाशी शुरू कर दी। आरिफ के अनुसार चारों बदमाश नशे की हालत में थे। उसके बाद पिस्टल दिखाते हुए उसे दो लोगों ने मर्सिडीज में गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा लिया। एक ड्राइविंग सीट पर बैठकर गाड़ी चलाने लगा। बीच रास्ते में आरिफ से पर्स मांगा। आरीफ ने पर्स नहीं होने की बात कही तो उसे पीटने लगे। उसके बाद बीस हजार रुपये की डिमांड की। आरीफ के पास पैसे भी नहीं मिले। आरीफ ने बदमाशों के डिमांड पूरे नहीं किए। उसके बाद उसके गले की चेन, दो मोबाइल फोन छीन लिया और उसे जीरकपुर-चंडीगढ़ के रास्ते घुमाते हुए हिमाचल के टोल प्लाजा के पास उसे गाड़ी से बाहर फेंक दिया।