फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Memorandum submitted to the SDM regarding the resolution of the drinking water crisis in Bhairon Ki Ser.

Panchkula News: भैरों की सेर में पेयजल संकट के समाधान को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Jun 2026 02:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the SDM regarding the resolution of the drinking water crisis in Bhairon Ki Ser.
नया ट्यूबवेल लगाने और बूस्टर पर बड़ी क्षमता की मोटर स्थापित करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। भैरों की सेर के पुराने गांव में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर वार्ड-6 के पार्षद महेश शर्मा (टिंकू) ने समाधान शिविर के माध्यम से एसडीएम कालका को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बालाजी रोड पर सर्वे करवाकर नया ट्यूबवेल स्थापित करने तथा गांव के बूस्टर पर बड़ी क्षमता की मोटर लगाने की मांग की गई है।
पार्षद महेश शर्मा ने बताया कि भैरों की सेर मौजा में स्थापित ट्यूबवेल के माध्यम से लंबे समय से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का कार्यालय भी भैरों की सेर की निजी भूमि पर स्थित है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्रवासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। उनका आरोप है कि विभाग द्वारा वर्षों बीत जाने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है कि बालाजी रोड के समीप स्थित प्राकृतिक बावड़ी का सर्वे करवाकर वहां नया ट्यूबवेल लगाया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके अलावा कम पानी के दबाव की समस्या दूर करने के लिए मौजूदा बूस्टर पर अधिक क्षमता की मोटर स्थापित करने की भी मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद ने कहा कि क्षेत्रवासियों को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जनहित में जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed