फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meeting: The Deputy Commissioner inquired about the pending problems of all the departments, the meeting of the District Level Grievance Redressal Committee was held.

बैठक : उपायुक्त ने सभी विभागों की लंबित समस्याओं की जानकारी ली, जिलास्तरीय कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई

Wed, 25 Aug 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Meeting: The Deputy Commissioner inquired about the pending problems of all the departments, the meeting of the District Level Grievance Redressal Committee was held.
पंचकूला। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय स्वीकृति कमेटी, जिला स्तरीय कष्ट निवारण एवं जिला स्तरीय टेलीकॉम कमेटी की बैठक उपायुक्त एवं डीएलसीसी के चेयरमैन विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता हुई। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों की लंबित समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार की पॉलिसी के अनुसार पोर्टल पर आई किसी भी सर्विसेज को सभी विभागों के अधिकारी तुरंत प्रभाव से निपटाएं या तय समय सीमा में स्वीकृति या अस्वीकृति दें ताकि प्रार्थी दोबारा सुविधा के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन

बैठक में आए विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागों की रिपोर्ट उपायुक्त को बताई। उन्होंने समस्याओं को लंबित रखने वाले विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित सर्विसेज को जल्द से जल्द निपटाएं। उन्होंने नगर निगम पंचकूला व कालका के अधिकारियों को लंबे समय से पड़ी लंबित समस्याओं को जल्द निपटाने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला में लगने वाले टावर को लेकर भी टैलीकॉम कमेटी के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने डीआइओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को टावर से संबंधित सभी समस्याओं का पता लगवा कर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिय।
विज्ञापन

उन्होंने टावर लगने को लेकर विभिन्न कंपनियों की किसी भी समस्या व शिकायत के निदान के लिए नगराधीश सिमरनजीत कौर को नोडल अधिकारी व डीआईओ सतपाल शर्मा को नगराधीश की सहायता के लिए नियुक्त किया। उन्होंने एचएसवीपी, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) को बिना स्वीकृति के लगाए गए टावर की अगली बैठक में अपनी रिपोर्ट देने को कहा। बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपदा अधिकारी ममता शर्मा, नगराधीश सिमरनजीत कौर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल, जिला उद्योग के संयुक्त निदेशक दर्शन लाल, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के कार्यकारी अभियंता अमित मलिक, कंस्ट्रक्शन विंग चंडीगढ के कार्यकारी अभियंता अभिषेक, नगर निगम के ईओ कुलदीप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed