{"_id":"625879c2e2677717d40fa35e","slug":"meeting-inter-state-crime-coordination-team-to-crack-down-on-gangsters-pkl-office-news-pkl4476765127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक : गैंगस्टरों पर नकेल कसेगी इंटर स्टेट क्राइम को-ऑर्डिनेशन टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक : गैंगस्टरों पर नकेल कसेगी इंटर स्टेट क्राइम को-ऑर्डिनेशन टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। एसीपी क्राइम अमन कुमार की अध्यक्षता में इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में पंचकूला की सीमा से लगते पड़ोसी जिले और राज्यों के पुलिस अधिकारी पहुंचे। मीटिंग में अपराधियों पर संयुक्त रूप से लगाम लगाने पर सहमति जताई गई। एसीपी अमन कुमार ने बताया कि इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य आपसी तालमेल बनाकर अपराधों पर रोकथाम लगाना और इंटर स्टेट गैंगस्टर, उद्घोषित और मोस्टवांटेड इनामी बदमाशों को पकड़ना है। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों और जिलों के बार्डर नाकों पर कड़ी नाकाबंदी करके नशीले पदार्थों की रोकथाम करना है।
मीटिंग के दौरान पड़ोसी राज्यों और जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। मीटिंग के दौरान मौजूद पुलिस अधीक्षक मोहाली वाजिर सिंह खैरा ने बताया कि अकसर अपराधी क्राइम करने के बाद दूसरे राज्य में जाकर शरण लेते हैं। उन्हें पकड़ने में पुलिस को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आपसी तालमेल से अपराधियों को पकड़ने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि ट्राई सिटी के इंटर स्टेट नाकों पर भी पूर्ण रूप से नाकाबंदी और चेकिंग की जाएगी।
मोस्टवांटेड अपराधियों की सूची साझा की
मीटिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ पड़ोसी जिले (अंबाला, यमुनानगर) और राज्य (पंजाब, हिमाचल प्रदेश) के उद्घोषित अपराधियों और मोस्टवांटेड अपराधियों की सूचियों को आपस में साझा किया गया, ताकि अपराधियों की पहचान कर उनकी तलाश करके आपसी सहयोग से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। आपसी तालमेल से कार्य करने के लिए व्हाट्स एप ग्रुप भी बनाया गया। ग्रुप के माध्यम से तीव्रता से कार्रवाई कर अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सकेगा। आसपास के जिलों और राज्यों में किसी भी प्रकार का क्राइम होता है तो उसकी सूचना आपस में साझा हो सके।
विज्ञापन
मीटिंग में पुलिस अधिकारी नवदीप सिंह, एचपीएस (डीएसपी बद्दी), अनिल कुमार एचपीएस (डीएसपी नारायणगढ़), विजय कुमार एचपीएस (एसीपी पंचकूला), मुकेश कुमार (एसीपी कालका), इंस्पेक्टर विजय कुमार (बद्दी हिमाचल प्रदेश), इंस्पेक्टर सतविंद्र सिंह (सीआईए चंडीगढ), इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह (सीआईए नारायणगढ), इंस्पेक्टर राकेश कुमार (सीआईए यमुनानगर), इंस्पेक्टर निर्मल सिंह (क्राइम 19 पंचकूला), इंस्पेक्टर मोहिंद्र सिंह (डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला), सीआरओ यशपाल सिंह व अन्य सीआईए टीम के सदस्य मौजूद रहे।