फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Medal winners Sifat, Tejinder and Harmilan welcomed on their return to Punjab

Panchkula News: पदक विजेता सिफत, तेजिंदर और हरमिलन का पंजाब लौटने पर स्वागत

Sun, 08 Oct 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Medal winners Sifat, Tejinder and Harmilan welcomed on their return to Punjab
चंडीगढ़। हांगझोऊ एशियाई खेलों में पंजाब के 33 खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदकों सहित कुल 19 पदक जीतते हुए, इन खेलों के 72 साल के इतिहास में अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, राज्य को अंतरराष्ट्रीय खेल नक्शे पर चमकाने वाले इन पदक विजेता खिलाड़ियों को स्वदेश लौटने पर विशेष समारोह के दौरान नकद पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। यह बात शनिवार को खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कही। उन्होंने शनिवार को पदक विजेता खिलाड़ियों- सिफत समरा, तेजिन्दर पाल सिंह तूर और हरमिलन बैंस का फरीदकोट और पटियाला में स्वागत किया।खेल मंत्री ने शनिवार सुबह एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन करने वाली सिफत समरा की फरीदकोट रिहाइश पर जाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी। शाम के समय उन्होंने पंजाब लौटे शॉटपुट में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाले तेजिंदर पाल सिंह तूर और 800 व 1500 मीटर दौड़ में दो रजत पदक जीतने वाली हरमिलन बैंस का पटियाला पहुंचने पर हार्दिक स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर हरमिलन की माता अर्जुन अवार्डी माधुरी अमनदीप सिंह का भी उन्होंने सम्मान किया।
विज्ञापन

दोनों स्वागती समारोहों के मौके पर हलका घनौर के विधायक व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरलाल घनौर, सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा, विधायक फरीदकोट गुरदित्त सिंह सेखों, विधायक फिरोजपुर रणबीर सिंह भुल्लर, ओलंपियन अवनीत कौर सिद्धू, ओलंपियन हरवंत कौर, पूर्व डीजीपी राजदीप सिंह गिल, डिप्टी कमिश्नर पटियाला साक्षी साहनी, एसएसपी फरीदकोट हरजीत सिंह, डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स परमिंदर सिंह सिद्धू, जिला खेल अफसर बलजिंदर सिंह और हरपिंदर सिंह गग्गी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रशंसक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed