फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MBA student used to bring hashish from Kullu and send it to Mumbai

Panchkula News: एमबीए विद्यार्थी कुल्लू से चरस लाकर भेजता था मुंबई

Wed, 17 Jan 2024 03:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
MBA student used to bring hashish from Kullu and send it to Mumbai
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। चंडीगढ़ से मुंबई पार्सल से चरस भेजने के मामले में एमबीए स्टूडेंट को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चैतन्य कुमार शिमला निवासी के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर 8 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एमबीए की पढ़ाई कर चुका है। वह कुल्लू निवासी एक व्यक्ति के संपर्क में आया और कमिशन के लालच में पार्सल से चरस भेजने लगा।
अब पुलिस रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी। पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को रविवार की सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी की फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र स्थित डीटीडीसी एक्सप्रेस कंपनी में दो पार्सल आए। यह पार्सल ऑन टाइम एक्सप्रेस कूरियर और कार्गो सर्विसेज शॉप नंबर 114 पिकाडिली स्क्वायर मॉल सेक्टर 34ए चंडीगढ़ से मीनाज शेख मुंबई वा सीरमेस्ट्री पर अब्दुल्ला शेख के पास मुंबई महाराष्ट्र जाने थे।
विज्ञापन

पार्सल को स्कैन करने पर कर्मचारी को संदिग्ध पदार्थ नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पार्सल खोला गया तो उसके अंदर से एक गत्ते के डिब्बे के अंदर से चरस बरामद हुई। चरस का वजन करने पर 570 ग्राम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed