फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Maximum rainfall was 22 mm in Panchkula and 26 mm in Kalka.

Panchkula News: पंचकूला में 22 और कालका में सबसे अधिक 26 एमएम हुई बारिश

Fri, 27 Sep 2024 08:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
Maximum rainfall was 22 mm in Panchkula and 26 mm in Kalka.
बारिश से शहर में जलभराव, सुबह से दोपहर तक लोग रहे परेशान
विज्ञापन

सिविल अस्पताल, सेक्टर-20 की सोसाइटियों डिस्पेंसरी, पेट्रोल पंप सहित मुख्य मार्ग पर भरा पानी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिला सहित पंचकूला में करीब आठ घंटे तक जोरदार बारिश हुई। दो दिन की उमस भरी गर्मी के बाद बारिश से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन सड़कों के जलमग्न होने और जगह-जगह जलभराव से परेशानी भी झेलनी पड़ी। वीरवार को बारिश के कारण सुबह आठ बजे के बाद लगभग सभी बड़े चौक और मुख्य चौराहों पर पानी भर गया। सुबह दस से ग्यारह बजे तक बेला विस्टा चौक सहित कई इलाकों में वाहन चालक जाम में फंसे रहे। जबकि सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के बेसमेंट, लिफ्ट सहित अस्पताल परिसर में बरसाती पानी भरने से पूरा दिन अस्पताल आने वाले मरीज सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक अस्पताल की बेसमेंट से बरसाती पानी मोटर के जरिये बाहर निकाला गया। वहीं सेक्टर-19 और सेक्टर-5 एमडीसी अंडरपास में जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतें आईं। रोड गलियों की सफाई न होने से कई घंटों तक औद्योगिक क्षेत्र सहित कई इलाकों से पानी निकासी नहीं हो सकी।


दो सोसाइटियों सहित डिस्पेंसरी, पेट्रोल पंप मुख्य मार्ग पर भरा पानी
बारिश के बाद सेक्टर-20 में ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई। सेक्टर के विभिन्न मार्गों पर जलभराव हो गया। बरसात के बाद भी दो घंटे तक सड़कों पर पानी भरा रहा। सेक्टर की डिस्पेंसरी, पेट्रोल पंप में भी पानी भरा रहा। स्थानीय निवासी योगेंद्र क्वात्रा ने बताया कि सोसाइटी 104 जी और 105 नंबर सोसाइटी में बारिश के पानी के साथ सीवर ओवरफ्लो हो गया था। काफी मशक्कत के बाद सोसाइटियों का पानी बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से समय पर रोड गलियों की सफाई न करवाए जाने के कारण ड्रेनेज सिस्टम कई जगहों पर बंद पड़ा है। इसे खुलवाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन


कहां-कहां हुआ जलभराव
- औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2
- भगवान परशुराम चौक (अमरटैक्स चौक)
- सेक्टर-15 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 की डिवाइडिंग रोड
- सेक्टर-9/10 की डिवाइडिंग रोड
- सेक्टर-19 का मुख्य मार्ग
- सेक्टर-16/17/8/9 का चौक
- सेक्टर- 20 का मुख्य मार्ग
-बेला विस्टा चौक
-सेक्टर-6 सिविल अस्पताल मार्ग
-सेक्टर-20 मुख्य मार्ग

तहसील और सब तहसील वाइज बारिश
पंचकूला में 22 एमएम
कालका में 26 एमएम
मोरनी में 20 एमएम
रायपुररानी में 16 एमएम
बरवाला में 15 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed