फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Maths questions will be solved in a pinch, there will be no fear of speaking English

Panchkula News: चुटकियों में हल करेंगे गणित के सवाल, अंग्रेजी बोलने से भी नहीं लगेगा डर

Wed, 26 Jul 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Maths questions will be solved in a pinch, there will be no fear of speaking English
चंडीगढ़। पंजाब के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के मन से अब अंग्रेजी और गणित का डर दूर करने के लिए सरकार ने नई रणनीति बनाई है। सरकार समर्थ प्रोजेक्ट के सहारे इन दोनों में विषयों में बच्चों की पकड़ को मजबूत करेगी। विद्यार्थियों को ऐसे तरीके सिखाए जाएंगे कि वह चुटकियों में गणित के कठिन सवालों का जवाब दे पाएंगे। प्रोजेक्ट की कामयाबी के लिए कोई बाहर से व्यक्ति नहीं लिया जाएगा, बल्कि स्कूल शिक्षक ही इसमें अहम रोल निभाएंगे। अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द यह प्रोजेक्ट लांच कर दिया जाएगा। विभाग के अधिकारी इस प्रोजेक्ट की रणनीति बनाने में जुटे हैं। माहिरों की माने तो इस बहाने विद्यार्थियों की विषय में पकड़ को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग आठवीं तक के विद्यार्थियों की विषयों में पकड़ मजबूत बनाने के लिए समर्थ मिशन लेकर आ रहा है। इसमें कोशिश की जाएगी आठवीं तक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी, गणित, साइंस, हिंदी और पंजाबी में माहिर बनाया जाएगा। सूत्रों की माने तो 8वीं कक्षा तक के 45 फीसदी विद्यार्थी अंग्रेजी और गणित में काफी कमजोर हैं। ऐसे में उन्हें आगे चलकर दिक्कत आती है। इसी खामी को दूर करने के लिए सरकार ने प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है।
विज्ञापन

इस दौरान टीचर आसान तरीकों से बच्चों को गणित, साइंस और दोनों भाषाओं को सिखाएंगे। स्कूलों में टीचिंग लर्निंग मैटीरियल प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें रोजाना एक से दो नए शब्द सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस का कहना है कि सरकार की कोशिश सरकारी स्कूलों को बदलने की है। इसके लिए सरकार जहां शिक्षकों को सिंगापुर भेज रही है वहीं, दिल्ली सरकार के साथ एक प्रोग्राम बनाया है। शिक्षकों को वहां के स्कूलों से भी सिखाने की कोशिश की जा रही है।

किताबों को बनाया कलरफुल, अभ्यास का भी मौका
इससे पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी कक्षाओं के सिलेबस को रिवाइज किया है। किताबों को कलरफुल बना दिया है ताकि बच्चे किताबों की तरफ आकर्षित हों। प्रत्येक पाठ के बाद विद्यार्थियों के लिए अभ्यास का हिस्सा छोड़ा गया है। विभाग को उम्मीद है कि इससे भी काफी सुधार हो रहा है। इसके अलावा हर साल सिलेबस रिवाइज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें नई चीजें जोड़ी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed