फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Massive Fire at Ancient Shiva Temple During Aarti; Stampede Ensues

Panchkula News: आरती के दौरान प्राचीन शिव मंदिर में भीषण आग, मची भगदड़

Thu, 21 May 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Massive Fire at Ancient Shiva Temple During Aarti; Stampede Ensues
सेक्टर-9 मंदिर परिसर में धुएं और लपटों से अफरा-तफरी, दीये की रोशनी में पूरी हुई आरती
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-9 स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बुधवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ, जब मंदिर में शाम की आरती चल रही थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मंदिर के कार्यालय की खिड़की से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मंदिर प्रबंधन और सेवादारों की सतर्कता से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने से पहले मंदिर के बाहर लगे बिजली के खंभे पर जोरदार धमाका हुआ था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते खंभे में स्पार्किंग हुई, जिसकी चिंगारी मंदिर कार्यालय तक पहुंच गई। कार्यालय के अंदर गद्दे, चादरें, दरी और अन्य ज्वलनशील सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन

आग लगते ही पूरे मंदिर परिसर की बिजली बंद हो गई और गर्भगृह में अंधेरा छा गया। इसके बावजूद पुजारियों ने परंपरा निभाते हुए दीये की रोशनी में भगवान को भोग लगाया और आरती की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी खतरे का सामना करना पड़ा। फायर अधिकारियों के अनुसार पानी डालने से पहले मंदिर स्टाफ से बिजली सप्लाई बंद होने की पुष्टि की गई थी, लेकिन अंदर पहुंचते ही तारों में स्पार्किंग और ब्लास्ट होने लगे। स्थिति गंभीर होने पर फायर कर्मियों ने तुरंत बिजली निगम को सूचना दी, जिसके बाद मंदिर और आसपास की गली की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed