फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Masked men attacked the youth and looted 15 thousand, the glass of the car was also broken

नकाबपोशों ने युवक पर हमला कर लूटे 15 हजार, कार के शीशे भी तोड़ गए

Fri, 13 May 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Masked men attacked the youth and looted 15 thousand, the glass of the car was also broken
पिंजौर। गांव मढ़ावाला चौकी पिंजौर के अंतर्गत आने वाली वर्मा कॉलोनी में मंगलवार की देर रात अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने एक युवक पर हमला करके उससे 15 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस हमले में में युवक जख्मी हो गया है। साथ ही हमलावर युवक की कार के शीशे भी तोड़ गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवक जय प्रकाश निवासी गांव खडकुआं ने बताया कि वह बद्दी में अपने जीजा के पास ट्रकों का काम देखता है और रोजाना बद्दी आवाजाही करता है। मंगलवार की रात बद्दी से आते हुए वह गांव मढ़ावाला की वर्मा कॉलोनी में अपने दोस्त चांद मियां के पास किसी काम से रुक गया। इसके बाद जब वह रात करीब 11 बजे अपनी कार के पास आ रहा था तो तभी छह लड़कों ने उसके ऊपर हमला कर दिया और उसकी जेब से 15 हजार रुपये निकालकर उसकी कार के शीशे भी तोड़कर फरार हो गए। हमलावरों ने अपने मुंह पर रुमाल बांधा था। मढ़ावाला पुलिस चौकी इंचार्ज जिला सिंह ने बताया कि युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed