फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   marathon, drugs, pinjor garden in kalka

नशे से दूर रखने के लिए मैराथन

Mon, 09 May 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कालका
ब्यूरो, अमर उजाला/कालका Updated Mon, 09 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
 marathon, drugs, pinjor garden in kalka
मैराथ्‍ान के आयाोजक - फोटो : अमर उजाला
लोगों को नशे से दूर रखने और खेलों की और आकर्षित करने के लिए 15 मई को पिंजौर गार्डन से बिटना स्थित शिवलौतिया अंडरपास तक मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन 3 ग्रुप में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में वालीबाल कोच व मैराथन के आयोजक सुभाष कालका ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उक्त दौड़ तीन ग्रुप होंगे, इसमें अंडर-14, 19 और सीनियर वर्ग होंगे। पुरुष और महिलाओं का अलग अलग वर्ग होगा। सीनियर वर्ग में प्रथम विजेता को पुरुष/महिला को 4100 रुपये के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 2100 रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन


अंडर 19 में प्रथम विजेता को पुरुष/महिला को 2500 रुपये नगद के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 1500 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके साथ अंडर-14 में प्रथम विजेता को पुरुष/महिला दोनों को 2000 रुपये नगद के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। द्वितीय स्थान पर आने वाले को 1000 रुपये नगद और ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आर्मी व पुलिस के जवान इस दौड़ में भाग नही ले सकेंगे। पिंजौर, कालका, बद्दी व परवाणू के आसपास के लोग इसमें भाग ले सकते हैं। इसके लिए 14 मई से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस दौरान क्रिकेट कोच अमित पिपलानी ने बताया कि जब लोग नशा छोड़कर खेलों के प्रति जागरूक होंगे तो क्षेत्र खुशहाल होगा। इस मौके पर सुभाष कालका के साथ अमित पिपलानी व प्रदीप राव मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed