फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Mansa in female sterilization, Jalandhar topper in vasectomy and Amritsar ahead in mini lap

पंजाब: महिला नसबंदी में मानसा, पुरूष में जालंधर अव्वल, मिनी लैप में अमृतसर आगे

Sat, 11 Jul 2020 10:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Mansa in female sterilization, Jalandhar topper in vasectomy and Amritsar ahead in mini lap
सांकेतिक तस्वीर।

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर परिवार नियोजन प्रोग्राम के अंतर्गत बढ़िया प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया गया। महिला नसबंदी में मानसा पहले स्थान पर रहा। पुरुष नसबंदी में जालंधर अव्वल और मिनी लैप में अमृतसर पहले स्थान पर रहा। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दी।

विज्ञापन


सिद्धू ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से मुहैया करवाई जा रही परिवार नियोजन की मुफ्त सेवाओं बारे लोगों को जागरूक करने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का इस साल का विषय है ‘आपदा के दौरान परिवार नियोजन दी तैयारी, समर्थ राष्ट्र ते परिवार दी पूरी जिम्मेदारी’।
विज्ञापन


जनसंख्या में स्थिरता लाने के लिए बीमारी और मां और नवजात बच्चों की मृत्यु दर को घटाना जरूरी है। मंत्री ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वह सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही डिलीवरी करवाएं और परिवार नियोजन के तरीकों को अपनाकर अपने परिवार को सीमित रखने और स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जौहल ने बताया कि स्कूलों में 5, 10 और 16 साल की उम्र के बच्चों के लिए टीकाकरण स्कूल हेल्थ टीमों द्वारा किया जाता था। इस बार कोविड-19 के मद्देनजर स्कूल बंद हो गए हैं और यह टीकाकरण अब अलग-अलग जागरूक प्रोग्रामों के द्वारा गांवों में धार्मिक स्थानों से मुनादी करा के बच्चों का टीकाकरण करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed