फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mann attacked the identity of Khalsa Panth: Majithia

Panchkula News: मान ने खालसा पंथ की पहचान पर हमला कियाः मजीठिया

Fri, 23 Jun 2023 07:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
Mann attacked the identity of Khalsa Panth: Majithia
मान के दाढ़ी वाले बयान में शिअद भी हुआ मुखर
विज्ञापन

सिखों की विशिष्ट पहचान के अपमान का लगाया आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब विधानसभा में एक गुरुसिख की दाढ़ी का मजाक उड़ाना, खालसा पंथ की विलक्षण पहचान पर योजनाबद्ध हमला है। यह सिख समुदाय की अलग और विशिष्ट धार्मिक पहचान की बदनामी और अपमान की एक सोची समझी साजिश है, जिसका असली मकसद सिखों को उनकी अलग विशिष्ट पहचान के गौरव से वंचित करना है।
पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में मजीठिया ने उक्त मामले पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के रवैये की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि संधवां खुद एक अमृतधारी सिख हैं और भगवंत मान द्वारा सिख धर्म की विरासत का मजाक उड़ाते देखकर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंची। वह अपनी कुर्सी पर बैठे हंसते रहे।
विज्ञापन

मजीठिया ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने न तो हस्तक्षेप किया और न ही मुख्यमंत्री को अपनी टिप्पणी वापस लेने के लिए कहा। न ही माफी मांगने को कहा गया। यह भी बड़ी हैरानी की बात है कि स्पीकर ने मुख्यमंत्री की टिप्पणियों को विधानसभा के रिकाॅर्ड से हटाने का आदेश तक नहीं दिया बल्कि इसके विपरीत इतिहास के रिकाॅर्ड में दर्ज करने की अनुमति दी। स्पीकर द्वारा मुख्यमंत्री की टिप्पणी को रिकाॅर्ड से न हटाकर यह साफ कर दिया है कि सिखों से उनकी विल्क्षण धार्मिक पहचान और गौरव छीनने की गहरी साजिश रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया ने आम आदमी पार्टी (आप) समेत सिख विधायकों और सिख समुदाय से अपील की है कि वे देर होने से पहले समुदाय के खिलाफ रची जा रही साजिश के खिलाफ सतर्क हो जाएं। उन्होंने कहा, ‘आप हमारे बारे में चाहे जो भी सोचो, हम भूले हुए लोग हैं, लेकिन वाहेगुरु के लिए हमारे खिलाफ अपनी नफरत को हमारे धर्म पर हमले का सबब न बनने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed