फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Manifesto of United Samaj Morcha will come next week - Rajewal

किसान नेता राजेवाल का एलान, सरकार बनी तो लूटा गया पैसा नेताओं से वसूलने के लिए बनेगा हिसाब-किताब आयोग

Sun, 30 Jan 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Manifesto of United Samaj Morcha will come next week - Rajewal
संयुक्त समाज मोर्चा के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में पार्टी का घोषणापत्र सार्वजनिक किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने शनिवार को तीन प्रमुख घोषणाएं भी कीं, जो उनके पंजाब एजेंडे में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 20-25 वर्षों के दौरान राजनेताओं और उनके सहयोगियों की ओर से राज्य में की गई लूट की जांच के लिए हिसाब-किताब आयोग का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब को लूटने वालों से इसका हिसाब लिया जाएगा और लूटा गया पैसा वापस खजाने में जमा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब लोकपाल, जो अब एक दंतहीन बाघ है, को राज्य की लूट में भ्रष्ट नेताओं और उनके सहयोगियों से निपटने के लिए व्यापक अधिकार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह साफ हो चुका है कि राजनेताओं ने राज्य के राजस्व पैदा करने वाले संसाधनों को लूटने के लिए सिंडिकेट बनाए हुए हैं। अगर हमारा मोर्चा सत्ता में आया तो हम सभी लुटेरों से लूटा गया पैसा उगलवा लेंगे। इस मामले में हम बहुत सख्त फैसले लेंगे।
विज्ञापन

राजेवाल ने दूसरी घोषणा छोटे दुकानदारों, ढाबा, ट्रक मालिकों और मरम्मत कार्यशाला चलाने वालों आदि के लिए की। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो वह इन सभी छोटे दुकानदारों से घरेलू दरों पर बिजली शुल्क वसूल करेंगे, न कि वाणिज्यिक दरों पर। राजेवाल की ओर से की गई तीसरी घोषणा सहकारी बैंकों से फसली ऋण लेने वाले किसानों के संबंध में है। राजेवाल ने कहा कि ऐसे किसान जो समय पर फसल ऋण चुका देते हैं, उनसे कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। अभी तक ऐसे फसली ऋणों पर ब्याज दर सात फीसदी थी, लेकिन 3 फीसदी वित्तीय मदद केंद्र सरकार की ओर से दी जाती है। यदि मोर्चा सरकार बनाता है तो वह ऐसे ऋणों पर बिल्कुल भी ब्याज नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed