फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mangalsutra, anklets, anklets, two thousand rupees were stolen by breaking the glass of the car at a distance of 100 meters from the police station.

Panchkula News: थाने से 100 मीटर की दूरी पर कार का शीशा तोड़ मंगलसूत्र, पायल, दो हजार रुपये चुराए

Mon, 17 Jun 2024 04:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra, anklets, anklets, two thousand rupees were stolen by breaking the glass of the car at a distance of 100 meters from the police station.
पंचकूला। सेक्टर-5 थाने से मात्र 100 मीटर दूरी पर स्थित यवनिका पार्क में आए लोगों की गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग चोरी करने का मामला सामने आया है। सोने का मंगलसूत्र, चांदी के दो पायल और दो हजार रुपये निकालकर बैग कुछ दूरी पर फेंक दिया। पार्क से बाहर आने पर गाड़ी मालिक और परिजनों को चोरी की जानकारी मिली।
विज्ञापन

ढकोली निवासी रेनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जून की रात वह अपनी बेटी, दामाद, भांजा और भांजियों के साथ यवनिका पार्क गई थी। कार को पार्किंग में खड़ी कर वे पार्क में चले गए। थोड़ी देर बाद आए पर देखा कि शीशा टूटा है और कार में रखा बैग गायब है। आसपास देखने पर कुछ दूरी पर बैग मिला। उसमें सोने का मंगलसूत्र, चांदी के दो पायल और दो हजार रुपये नहीं थे। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सेक्टर-5 के यवनिका समेत अन्य पार्कों की पार्किंग से आए दिन बाइक चोरी और कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी करने के मामले सामने आते रहते हैं। इसके बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed