फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Manager caught smoking hookah at Galaxy Bubbles lounge bar

Panchkula News: गैलेक्सी बबल्स लाउंज बार में हुक्का पिलाते मैनेजर काबू

Mon, 14 Aug 2023 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Manager caught smoking hookah at Galaxy Bubbles lounge bar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। प्रतिबंध के बावजूद सेक्टर-10 स्थित गैलेक्सी बबल्स स्काई लाउंज बार में हुक्का पिलाते पुलिस ने मैनेजर को पकड़ा है। शनिवार रात को डीसीपी सुमेर प्रताप को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने रात करीब 12 बजे लाउंज बार में छापा मारा। वहां से छह हुक्के बरामद किए। पुलिस ने बार मैनेजर अमित कुमार पीरमुच्छला जीरकपुर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने एसीपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र सिंह के साथ गैलेक्सी बबल्स लाउंज बार में छापा मारा। उन्होंने मौके से छह हुक्के और चार निकोटिन फ्लेवर पैकेट, छह पाइप और छह चिलम बरामद किए। सेक्टर-5 पुलिस ने मैनेजर पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के क्लब, लाउंज बार, कैफे में निकोटिन युक्त तंबाकू के साथ अलग-अलग फ्लेवर में अन्य हानिकारक नशीले रसायन पदार्थ परोसे जाते हैं। यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इनका प्रयोग करने पर कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 2023 से शहर में हुक्के पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाकर धारा 144 लागू की गई है। अगर कोई क्लब, लाउंज बॉर में हुक्का पिलाता पाया गया तो धारा-144 का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अलग अलग टीमें कर रही है रेड
जिले में हुक्का पिलाने को लेकर पुलिस सख्त है। डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के नेतृत्व में पंचकूला में हुक्का पिलाने वाले बॉर, कैफे और क्लब मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी के निर्देश पर जिले में पुलिस की अलग-अलग टीमें क्लब और लाउंज बारों में रेड कर रही है। पिछले सप्ताह भी डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने सेक्टर-5 स्थित एक लाउंज बार में छापा मारकर हुक्का बरामद किया था। शनिवार रात को सेक्टर-5 स्थित तहिती स्काई लाउंज बार में देर रात काफी तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा था। रात को एसीपी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और म्यूजिक को बंद करवाया। एसीपी सुरेंद्र सिंह टीम के साथ शहर के सभी लाउंज बार और क्लबों में हुक्के को लेकर रेड की। केवल एक लाउंज बार में हुक्का परोसा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed