{"_id":"644ecb733261abea6501d134","slug":"manager-arrested-for-stealing-rs-250-lakh-from-construction-office-pkl-office-news-c-16-1-128827-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कंस्ट्रक्शन ऑफिस से 2.50 लाख रुपये चोरी करने के मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कंस्ट्रक्शन ऑफिस से 2.50 लाख रुपये चोरी करने के मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। सेक्टर-8 स्थित कंस्ट्रक्शन ऑॅफिस से 2.50 लाख रुपये कैश चोरी करने के मामले में सेक्टर-7 पुलिस ने मैनेजर को दोबारा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक नया गांव जिला मोहाली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।
उसके आधार पर वह कंस्ट्रक्शन ऑफिस में बतौर मैनेजर कार्यरत था। पुलिस ने आरोपी द्वारा चोरी किए 2.50 लाख में से 1.80 लाख रिकवर कर लिए हैं। सेक्टर 8 निवासी नीरज गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका कंस्ट्रक्शन का काम है। इस कारण लेबर को पेमेंट देने के लिए कैश रखना पड़ता है। 24 मार्च को उन्होंने बैंक से 2.50 लाख रुपये निकलवाकर अपने घर स्थित ऑफिस के टेबल पर रखे। बैग में पूरा कैश रखा था।
शाम को जब वे वापस ऑफिस आए तो देखा तो बैग में से 2.50 लाख रुपये नहीं थे। एक महीने बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी गई। इससे पहले पुलिस ने आरोपी को ऑफिस से 8 लाख रुपये चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है।