{"_id":"5e4567fa8ebc3ee5972ac83b","slug":"man-hanging-on-bus-window-collides-with-truck-injured-pkl-office-news-pkl366329055","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की खिड़की पर लटका व्यक्ति ट्रक से टकराया, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की खिड़की पर लटका व्यक्ति ट्रक से टकराया, जख्मी
विज्ञापन
हादसे के बाद घायल सुंदर सिंह का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करते डॉक्टर व स्टॉफ नर्स।
- फोटो : PKL OFFICE
मोरनी। मोरनी से बडियाल मार्ग पर वीरवार को हरियाणा रोडवेज की बस में खिड़की पर लटके व्यक्ति की लापरवाही के कारण हादसा हो गया। खिड़की पर लटका व्यक्ति सड़क किनारे साइड देने के लिए खड़े ट्रक से टकराकर बाहर गिर गया। हादसे के बाद घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र मोरनी में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों को देखते हुए पंचकूला अस्पताल में रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार धारला पंचायत के सेहत गांव का सुंदर सिंह अपने किसी निजी काम से मोरनी आया था। वह दोपहर तीन बजे बडियाल गांव की ओर जाने वाली बस में चढ़ा ही था कि इतने में बस चल दी। बस में स्कूली बच्चों की भीड़ होने के कारण वह खिड़की पर ही लटका रहा जिस कारण हादसा हो गया और शोल्डर में गंभीर चोटें आईं।
वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों में परिवहन विभाग के प्रति रोष है। प्रीतम सिंह व ओम दत्त आदि ग्रामीणों का आरोप है कि अक्सर छुटटी के बाद स्कूली बच्चे छतों पर बैठकर सफर करते देखे जा सकते हैं लेकिन चालक परिचालकों द्वारा कोई एतराज नहीं किया जाता जोकि किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
बस की छत व खिड़की पर सफर करने का कोई पहला वाक्या नहीं है। इस तरह रोजाना देखा जा सकता है। आपको बता दें कि परिवहन निगम की इस लापरवाही को अमर उजाला कई बार प्रकाशित कर जगाने का काम किया है। इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई सख्त एक्शन नहीं लिया गया। अधिकारियों के इस व्यवहार से ऐसा प्रतीत होता है वह किसी बड़े हादसे के इंतजार में हों। जिसके बाद अधिकारियों के सख्त एक्शन देखने को मिलेंगे।