फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man duped of Rs 3.62 lakh in the name of task on Telegram

Panchkula News: टेलीग्राम पर टास्क के नाम पर 3.62 लाख रुपये ठगे

Fri, 05 Dec 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 3.62 lakh in the name of task on Telegram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। रायपुररानी निवासी व्यक्ति को गूगल रिव्यू दिलवाने और टेलीग्राम पर टास्क पूरा करवाने का लालच देकर 3 लाख 62 हजार 130 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार 13 अगस्त 2025 को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पहले व्हाट्सएप पर संपर्क किया और गूगल रिव्यू के बदले लाभ कमाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे टेलीग्राम एप डाउनलोड करवाया और अलग-अलग लिंक भेजकर टास्क पूरे करने को कहा। विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने टास्क के नाम पर उससे 3 लाख 62 हजार 130 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। काफी देर तक भुगतान करने के बाद जब कोई लाभ नहीं मिला और संपर्क टूट गया। तब शिकायतकर्ता को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed