{"_id":"66fdf629676c0a928e04ac64","slug":"man-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-115928-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार को सूचना मिली थी कि कालका-पिंजौर हाईवे पर टिपरा कट के पास एक्सीडेंट हुआ है। जिसके बाद पुलिस की ईवीआर मौके पर पहुंची और देखा कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र 32 के करीब थी और उसने लाल रंग की टीशर्ट व काले रंग की पेंट पहनी थी। वह बेसुध हाल में गिरा है, उसके सिर से खून बह रहा था। उस समय व्यक्ति की सांसें चल रही थीं, जिसे पुलिस कर्मी ईवीआर में बिठा इलाज के लिए पिंजौर के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां से गंभीर हालत को देख पंचकूला सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, शव को कालका अस्पताल की माेर्चरी में रखवा दिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।