Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man convicted of raping a minor sentenced to 20 years in prison

Panchkula News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल सजा, 5 लाख मुआवजा देना होगा

Sat, 21 Nov 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Man convicted of raping a minor sentenced to 20 years in prison
पंचकूला। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पंचकूला की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ पीड़िता को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया है। यह राशि पीड़िता के पुनर्वास और शारीरिक व मानसिक नुकसान की भरपाई के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन

अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) को मुआवजे की राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। कुल राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा पीड़िता को तुरंत दिया जाएगा, जबकि शेष 75 प्रतिशत बैंक में सावधि जमा रहेगा। पीड़िता छह मई 2028 को बालिग होने के बाद यह राशि प्राप्त कर सकेगी।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान सरकारी वकील सुखविंदर कौर ने बताया कि दोषी ने करीब एक साल तक कई बार नाबालिग का शारीरिक शोषण किया। उन्होंने अपराध की गंभीरता देखते हुए कड़ी सजा की मांग की। बचाव पक्ष ने दावा किया कि पीड़िता अपनी इच्छा से दोषी के साथ गई थी और दोनों ने शादी कर ली थी। साथ ही झूठा मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड ने पीड़िता की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच निर्धारित की थी। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम उम्र की बच्ची की सहमति को पोक्सो कानून में मान्यता नहीं है। उसका अपनी मर्जी से जाना या शादी करना भी आरोपी को कानूनी कार्रवाई से बचा नहीं सकता।

दोषी ने बुजुर्ग माता-पिता की जिम्मेदारी और पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने का हवाला देकर सजा में रियायत मांगी, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया। अदालत ने गंभीरता देखते हुए नरमी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed