{"_id":"626d8ef942ed24706a5d4b3a","slug":"man-arrested-for-making-fake-birth-certificate-by-hacking-phc-s-site-pkl-office-news-pkl449257989","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी की साइट हैक कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी की साइट हैक कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। बरवाला स्थित पीएचसी की साइट हैक करके फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले आरोपी को चंडीमंदिर थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार, चंडीमंदिर थाने में बरवाला प्राइमरी हेल्थ सेंटर के डॉक्टर मोहित शर्मा ने पुलिस में दी
शिकायत में बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जन्म एवं मृत्यु का उप रजिस्टार द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। 14 जून 2021 को ऑनलाइन वेबसाइट पर उप रजिस्टार बरवाला की आईडी द्वारा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया है। प्रमाण पत्र संजय कालोनी सेक्टर-26 फरीदाबाद निवासी काली चरण के नाम पर रजिस्टर्ड है। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आईडी को हैक करके फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
500 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए
आरोपी विनोद को आईपी एड्रेस के जरिये गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को किसी दूसरे व्यक्ति ने आईडी और पासवर्ड दिया है। इसके बाद करीब 500 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर लोगों को दिए हैं। आरोपी फर्जी प्रमाण पत्र देेने के लिए 250 से 500 रुपये लेता था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से कंप्यूटर और इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी। - मुकेश कुमार, जांच अधिकारी