फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Maloud-Butahari bridge road will be named Sant Baba Mihan Singh Marg: Singla

मलौद-बुटाहरी पुल मार्ग का नाम संत बाबा मीहां सिंह मार्ग रखा : सिंगला

Sat, 29 May 2021 09:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Maloud-Butahari bridge road will be named Sant Baba Mihan Singh Marg: Singla
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि राज्य सरकार ने मलौद-बुटाहरी पुल सड़क का नाम संत बाबा मीहां सिंह (रियाड़ वाले) के नाम पर रखने का फैसला लिया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पायल से विधायक लखबीर सिंह लक्खा के नेतृत्व में लोगों और स्थानीय नेताओं ने संत बाबा मीहां सिंह के नाम पर इस सड़क का नाम रखने की सरकार से अपील की थी, क्योंकि संत बाबा मीहां सिंह एक प्रसिद्ध और धार्मिक नेता हैं, जिनकी निस्वार्थ सेवाओं के कारण लोग उनके पैरोकार बने।
विज्ञापन

सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस सड़क का नाम संत बाबा मीहां सिंह के नाम पर रखने के लिए अपनी सहमति दे दी है, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क पर नए साइन बोर्ड लगाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि 12.64 किलोमीटर लंबी इस सड़क को चौड़ा करने का काम भी चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क मलौद और अन्य गांवों- गोसल, रोशियाना और सिआड़ को बीजा-पायल-जगेड़ा ओडीआर-26 सड़क के साथ जोड़ती है। सड़क को चौड़ा होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed