फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Make estimates for roads and other projects: Public Works Minister

सड़क एवं अन्य परियोजनाओं के लिए एस्टीमेट बनाएं : लोक निर्माण मंत्री

Tue, 05 Nov 2024 03:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Make estimates for roads and other projects: Public Works Minister
माई सिटी रिपोर्टर 
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर देने का कार्य करें ताकि आवागमन को अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाया जा सके। सड़क एवं अन्य परियोजनाओं के लिए स्कीम तैयार करके एस्टीमेट बनाएं ताकि नए बजट में इन्हें मूर्तरूप दिया जा सके। उक्त निर्देश लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई पहली बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अच्छी क्वालिटी की सड़कों का निर्माण किया जाए। पिछले अधूरे पड़े काम को स्पीड के साथ पूरा किया जाए।
प्रदेश को लोगों को अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि जहां पर जरूरत हो, वहां पर नई सड़क या रिपेयर की जरूरत हो, वहां का डाटा इकट्ठा कर रिपोर्ट तैयार करके दी जाए। शहर हो या गांव हो सभी क्षेत्रों में बढ़िया सड़कें मुहैया होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि विभाग द्वारा प्रदेश की सड़कों की बजट सहित रिपोर्ट तैयार करके दी जाए ताकि बजट सत्र से बजट पास करवाकर कामों को पूरा करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दो सालों में प्रदेश की हर सड़क 18 फीट चौड़ाई वाली होनी चाहिए। इन सड़कों को चौड़ा करने का काम की अच्छी क्वालिटी और तय समय सीमा में पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्य की क्वालिटी में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, ईआईसी अनिल दहिया, राजीव यादव सहित प्रदेश भर के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed